क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत नगर पंचायत चनपटिया में एक भी शवदाह गृह नहीं होने के कारण मृत व्यक्ति के दाह संस्कार में परेशानी होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक नगर पंचायत चनपटिया अंतर्गत वार्ड संख्या 2 में पकड़िया घाट पर शवदाह गृह का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?