क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया प्रखंड के बेतिया - योगापट्टी रोड से परसा जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर है जिसके कारण यातायात में स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त सड़क का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?