क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है की पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय लखौरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय अवरैया एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बेतिया डीह के भवन निर्माण का निविदा 6 माह पूर्व निकला है, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त तीनों विद्यालयों के भवन निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?