क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर एनएच 319 पर स्थित है जहां हमेशा एक्सीडेंटल मरीज आते रहते हैं;2.क्या यह बात सही है कि अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर में ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण मरीजों को सदर अस्पताल, आरा ले जाने के क्रम में अक्सर मृत्यू हो जाती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अनुमंडलीय अस्पताल, जगदीशपुर में ट्रामा सेंटर बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?