क्या मंत्राी, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत सभी प्राईवेट विद्यालयों में सरकार के आदेशानुसार कुल नामांकित छात्र छात्राओ का 25 प्रतिशत गरीब छात्रों का नामांकन किया जाना है किन्तु गरीब छात्रों का नामांकन नहीं हो रहा तथा उनके नामांकन के नाम पर अवैध राशि ली जा रही है ; यदि हाँ तो सरकार प्रत्येक प्राईवेट विद्यालयों में सरकार के नियमानुसार 25 प्रतिशत गरीब छात्रों का नामांकन कराने एवं अवैध् राशि वसूली पर कब तक रोक लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?