क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य के उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक 10+2 विद्यालयों में रात्रि प्रहरी को मात्र 5000/- रूपये मानदेय पर रखा गया है ,जिससे उनके परिवार का भरण पोषण सही तरीके से नहीं हो पाता है; यदि हाँ तो क्या सरकार रात्रि प्रहरी के मानदेय में वृद्धि करने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक, नहीं तो क्यों?