क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य के उच्च एवं उच्चतर 10+2 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय सहायक की नियुक्ति नहीं होने से विद्यालय कार्य बाधित हो रहा है; यदि हाँ तो क्या सरकार जिला स्तर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष, जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं एससी/एसटी सदस्य द्वारा समिति गठित कर सभी विद्यालयों में विद्यालय सहायक की नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?