क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला में सहदेई प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोहियार स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र का भवन और चाहरदिवारी बनने के बावजूद जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से जल जमाव के कारण वहाँ ईलाज कराने के लिए आनेवाले मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है;यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त स्वास्थ्य उप केन्द्र, भवन में जल निकासी की व्यवस्था कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?