क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिलान्तर्गत नगर पंचायत जानकीनगर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जिस पर नगर पंचायत सहित 13 पंचायत के हजारों की आबादी स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक उपचार हेतु निर्भर है;2.क्या यह बात सही है कि आबादी के अनुपात में उक्त अस्पताल में डॉक्टरों का पदस्थापन नहीं रहने तथा सुविधा का आभाव रहने के कारण स्थानीय मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिये अन्यत्र जाना पड़ता है;3 . यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर को अपग्रेड करते हुये आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?