क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया प्रखंड अंतर्गत सरौगढ़ पंचायत में स्थित +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरौगढ़ में भवन एवं चहारदीवारी नहीं है, जिससे छात्र–छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सरौगढ़ में भवन तथा चहारदीवारी का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?