क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि गया मुफ्फसिल थाना क्षेत्रा अंतर्गत ‘‘बंधुआ पहाड़ी’’ में पत्थर खनन पर रोक लगी हुई है, साथ हीं किसी को खनन पट्टा निर्गत नहीं है;2. क्या यह बात सही है खनन माफिया एवं प्रशासन के मिली भगत से अवैध खनन लगातार किया जा रहा है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार अवैध खनन पर अविलम्ब रोक लगाने एवं दोषी पर कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?