क्या मंत्री,खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण कराने का प्रावधान हैं ;2. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी विधानसभा क्षेत्र में 4 प्रखंड चेनारी, शिवसागर,रोहतास एवं नौहट्टा हैं, किन्तु अभी तक किसी एक भी प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण नहीं हुआ है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक ,नहीं तो क्यों ?