क्या मंत्री , उच्च शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत सिकरहना अनुमंडल के ढाका प्रखण्ड में हर साल इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हजारों छात्र-छात्राऐं डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है;2. क्या यह बात सही है कि ढाका प्रखण्ड में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय में जाकर पढ़ाई करने में आर्थिक और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार सिकरहना अनुमंडल के ढाका प्रखण्ड में जगह चिन्हित कर सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने का विचार रखती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों?