क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर दक्षिणी भागलपुर में पेयजल स्रोतों में आर्सेनिक की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई है, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं ?2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा आर्सेनिक प्रभावित वार्डों/ग्रामों की पहचान हेतु सर्वेक्षण एवं जल गुणवत्ता परीक्षण कराए गए हैं;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त क्षेत्र में आर्सेनिक मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?