क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अन्तर्गत घोसी, काको एवं हुलासगंज क्षेत्रों में समुचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं रहने के कारण बरसात के मौसम में वहाँ जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे उक्त क्षेत्र की जनता को आवागमन में कठिनाई होती है,यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त क्षेत्रों में समुचित ड्रेनेज की व्यवस्था कराने का विचार रखते है, नहीं, तो क्यों ?