क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के चेनारी एवं रोहतास नगर पंचायत क्षेत्र में वेंडिंग जोन एवं बस स्टैण्ड नहीं रहने के कारण स्थानीय दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं एवं आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों नगर पंचायतों में कबतक वेंडिंग जोन एवं बस स्टैण्ड का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?