Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2606Starred Question Listed

बसेरा-2 अभियान के तहत बासगीत पर्चा की सुविधा प्रदान करना ।

श्री विनय बिहारी (05) (लौरिया) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 26 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में भूमिहीन दलित व अतिपिछड़ें वर्ग के परिवारों को बसेरा-2 अभियान के तहत आच्छादित करने  की प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है;2. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लौरिया अंचल के पंचायत मठिया में परसा धांगड़ बस्ती, बंसवरिया पराउटोला धांगड़ बस्ती, गोवरौरा के मटियरिया मुसहरी बस्ती, धमौरा गांधी चौक के पास धांगड़ बस्ती, दनियाला परसौना मुसहर बस्ती, कटैयां दलित बस्ती, धोवनी धरमपुर स्थित धोवनी दलित बस्ती, साठी मुसहर बस्ती एवं नगर पंचायत लौरिया के पटहेरनी चमार बस्ती, नंदनगढ़ चौक मुसहर बस्ती के परिवारों के पास बासगीत पर्चा नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त बस्ती के सभी परिवारों को बसेरा-2 अभियान के तहत सुविधा प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
26 फरवरी 2026
Member
श्री विनय बिहारी (05) (लौरिया)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
VINAY BIHARI (05)
VINAY BIHARI (05)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Lauriya - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jan 1970
Address
Village/Police Station-Machhargawan, Police Station-Yogapatti, District-West Champaran