क्या मंत्री,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कई क्षेत्रों में वर्तमान में नल-जल दूषित/मलिन अवस्था में प्राप्त हो रहा है तथा दक्षिणी क्षेत्रों की नालियाँ खुटहा रोड स्थित गौरधौय नदी में गिरने एवं वहाँ स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के पूर्णतः क्रियाशील नहीं होने के कारण जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं, जिससे नागरिकों में जलजनित रोगों का खतरा बढ़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र में पूर्व से स्थापित कई प्याऊ एवं पानी की टंकियाँ जर्जर अवस्था में हैं, तथा समुचित रख-रखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त वर्णित क्षेत्र में स्वच्छ नल- जल की आपूर्ति सुचारू रूप से कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?