क्या मंत्री,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के बौरीडीह पंचायत,औंगारी पंचायत एवं धुर गाँव पंचायत सहित पूरे विधान सभा क्षेत्र में जल-नल योजना के अंतर्गत आनेवाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण में विभाग द्वारा अत्यधिक विलम्ब किये जाने के कारण स्थानीय जनता को इस योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु समय सीमा निर्धारित करने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों ?