क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बिक्रम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत प्रखण्ड – बिक्रम, पंचायत – दतियाना, ग्राम – गोविंदपुर के वार्ड नo – 8 में नल-जल योजना से लगभग 150 घरों को पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित ग्राम के वार्ड में एक अतिरिक्त बोरिंग देकर जल संकट से निजात दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?