क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत सोनो प्रखंड में अवस्थित बाबा झुमराज स्थान, बटिया एवं ब्रहस्थान गण्डा काफी ख्याति प्राप्त मंदिर है, जो सैकड़ों वर्ष पुराना है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों स्थलों पर हजारों धार्मिक श्रद्धालुओं एवं यात्रियों पूजा अर्चना के लिये आते-जाते रहते है, जहां इन्हें मूलभूत सुविधा शौचालय, स्नानागार एवं ठहरने के लिये काफी परेशानी हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त वर्णित दोनों पर्यटन स्थल पर उक्त मूलभूत सुविधा व्यवस्था को विकसित करने का विचार रखती है,हां तो कबतक नहीं तो क्यों?