क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मनेर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत-किन्ता चौहत्तर पश्चिमी, के ग्राम-हल्दी छपरा में गंगा, सोन एवं सरयुग नदियों का संगम स्थल है, जहाँ प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते है, लेकिन प्रर्यटकीय सुविधा नहीं रहने के कारण पर्यटको को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त स्थल को पर्यटक स्थल घोषित करने के साथ ही विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?