क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलांतर्गत घोसी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान थाना क्षेत्रों का भौगोलिक विस्तार तथा जनसंख्या घनत्व एवं बाजार गतिविधियाँ अधिक होने के कारण पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी पहुँच बाधित हो रही है, जिससे अपराध नियंत्रण एवं जन-सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्रीय आवश्यकता एवं सीमावर्ती स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए साहो बिगहा तथा मोदनगंज में नवीन पुलिस थानों की स्थापना करने की आवश्यकता है, हाँ तो सरकार उक्कत स्बथानों पर नया पुलिस थाना की स्थापना कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?