क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अन्तर्गत घोसी वर्तमान में केवल पुलिस अनुमंडल के रूप में कार्यरत है, जबकि वहाँ की जनसंख्या, क्षेत्रफल एवं प्रशासनिक कार्यभार पूर्ण अनुमंडल के अनुरूप है, घोसी क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व, भूमि सुधार, आपूर्ति एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों हेतु दूरस्थ अनुमंडल मुख्यालयों पर निर्भर रहना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार घोसी को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा देने हेतु कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?