क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत बरौली प्रखंड के माधोपुर थाना का अपना भवन नहीं है, जबकि वितीय वर्ष 25-26 में माधोपुर थाना भवन निर्माण हेतु पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निविदा प्रकाशित की गई थी, लेकिन आज तक थाना भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त थाना के भवन का निर्माण कराने का कबतक विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?