क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि मुख्य अभियंता, जलापूर्ति,ड्रेनेज एवं सीवेज (उत्तर बिहार उपभाग) नगर विकास एवं आवास विभाग,पटना के पत्रांक-149 दिनांक- 28.08.2025 द्वारा गोपालगंज जिला के नगर परिषद बरौली की पांच योजनाओं हेतु 9,03,50,400.00 (नौ करोड़ तीन लाख पचास हजार चार सौ रूपये) की राशि का तकनीकी अनुमोदन स्वीकृति हेतु अधीक्षण अभियंता नगर विकास अंचल सारण (छपरा) को पत्र लिखा गया था ;2. क्या यह बात सही है कि अधीक्षण अभियंता,नगर विकास अंचल, सारण (छपरा) द्वारा अबतक तकनीकी अनुमोदन नहीं दिए जाने के कारण विकास कार्य अवरूध है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कबतक उक्त योजनाओ की तकनीकी स्वीकृति प्रदान करा कर उन्हें पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?