क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत क्रमशः बलुआ (प्रंखड योगापट्टी) तथा मरहिया (प्रंखड लौरिया) में मॉडल हाईस्कूल भवन बनकर तैयार होने के आठ वर्ष बाद भी पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है ; जबकि उक्त दोनों भवन रख-रखाब की कमी के कारण खराब हो रहा है,2. क्या यह बात सही है कि दोनों भवनों में रात्रि प्रहरी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय भवन को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में रात्रि प्रहरी बहाल करते हुए तथा छात्रों के पठन-पाठन का कार्य कब से शुरू कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों?