क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरौली में लगभग 6,000 छात्र नामांकित है, जबकि वहां शिक्षकों की स्वीकृत संख्या के मुकाबले मात्र 15 शिक्षक ही कार्यरत हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में एक भी विज्ञान (Science) शिक्षक उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण हजारों छात्रों का भविष्य और प्रयोगशाला कार्य बाधित हो रहा है; जबकि स्थानीय स्तर पर कई बार जिला के पदाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, किंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार शैक्षणिक सत्र 2026 में छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित करने और तत्काल विज्ञान शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति/नियुक्ति करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?