क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पताही प्रखंड में बेतौना पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, बेतौना परतीटोला भवन के अभाव में सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र–छात्राओं सहित शिक्षकों को विद्यालय भवन नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि विद्यालय के पास अपनी भूमि उपलब्ध है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार प्राथमिक विद्यालय, बेतौना परती टोला का भवन निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?