क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगी कि:-1. क्या यह बात सही है की सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक प्रखंड में खेलकूद को प्रोत्साहन देने के लिए स्टेडियम निर्माण की योजना है;2. क्या यह बात सही है कि नगर परिषद डेहरी में नगर भवन के पीछे स्टेडियम निर्माण हेतु पर्याप्त जमीन उपलब्ध है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक वर्णित स्थल पर इनडोर स्टेडियम निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?