क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि फल्गु नदी में वैध एवं अवैध खनन होने से नदी की गहराई अत्यधिक हो गई है, जिससे शाखा नहर की ऊचाई अधिक हो गई है, जिसके कारण लाखों किसानों का पटवन प्रभावित हो रहा है, यदि हाँ तो क्या सरकार अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वैध खनन करने वालों को भी निविदा शर्तो के अनुरूप खनन करने की निर्देश देने हेतु उचित कार्रवाई करने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों ?