क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया प्रखंड अंतर्गत चिरैया–सेमरा–शिकारगंज भारतमाला सड़क को जोड़ने वाली सड़क जर्जर अवस्था में एकल पथ है, जो पकड़ीदयाल अनुमंडल एवं मोतिहारी जिला मुख्यालय को जोड़ती है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है यह पथ संकीर्ण होने के कारण हमेशा जाम कि स्थिति बनी रहती है, यदि हाँ तो सरकार चिरैया–सेमरा–शिकारगंज मार्ग की लगभग 8.1 किलोमीटर लंबी उक्त सड़क का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?