क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अन्तर्गत PMGSY देवका-बरूआही पथ (लम्बाई 24.657 कि.मी., पैकेज BR-20R-191) का कार्य 15.05.2021 से प्रारंभ होकर 14.11.2022 तक पूर्ण होना था, परंतु कार्य आज तक पूर्ण नहीं किया गया है जबकि ठेकेदार मेसर्स आलोक-ओम साई (JV) सहरसा को राशि का भुगतान किया गया है ;यदि हां तो सरकार उक्त वर्णित कार्य में विलम्ब करने वाले पदाधिकारी एवं संवेदक पर जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई कबतक कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?