क्या मंत्री ,जल संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1.क्या बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के लालबकेया नदी(बागमती नदी की सहायक) के तट पर फुलवरिया घात से खोरियाकर तक लघभग 4 km तक तटबंध अत्यंत कमजोर एवं कच्चा है, जिससे बाढ़ के समय यह अत्यधिक संवेदनशील हो जाता है तथा कई स्थानों पर रिसाव भी देखा जाता है;2.क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान बागमती नदी के तट पर ऊँचीकरण एवं सड़क निर्माण की घोषणा हुई थी, परंतु इसका लाभ मुख्य रूप से केवल शिवहर एवं सीतामढ़ी जिलों तक ही सीमित रहा;यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्जित क्षेत्र में कमजोर बाँध पर कबतक मिट्टी कार्य, ऊँचीकरण एवं पक्की सड़क निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?