क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत डेहरी ऑन सोन में स्थित नगर भवन (नगर परिषद सभागार ) लम्बे समय से मरम्मती तथा रखरखाव के अभाव एवं प्रशासनिक उदासीनता के कारण भवन का ढांचा कमजोर हो गया है और दीवारों से प्लास्टर गिर रहे हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्राचीन नगर भवन में वर्षों से महत्वपूर्ण सरकारी बैठकें, प्रशासनिक समारोह , सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन होता रहा है तथा यह इस शहर का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर रहा है,यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त महत्वपूर्ण धरोहर "नगर भवन" की मरम्मती एवं आधुनिकीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?