क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के बंजरिया, छौड़ादानों एवं बनकटवा प्रखण्ड में नल जल से अच्छादित ग्रामों में उच्च गुणवता की पाईप नहीं लगाकर लोकल पाईप लगने से लगभग सभी जगह पाईप जीर्णशीर्ण हो गया है एवं जल मिनार टूट गया है जिससे जलापूर्ति बाधित हो गयी है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त ग्रामों में जल मिनार एवं उच्च स्तर का पाइप लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?