क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि विधान सभा क्षेत्र नरकटिया, अन्तर्गत बंजरिया, एवं छौड़ादानो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण प्रसूति महिलाओं का चिकित्सा परामर्श में असहज की स्थिति होती है;2. क्या यह बात सही है कि एक्सरे मशीन के अभाव में चोटिल मरीज को प्राईवेट अस्पताल में जाकर एक्सरे करानी पड़ती है, साथ ही नर्स के अभाव में महिला मरीजों एवं अन्य मरीजों को कठिनाईयों को सामना करना पडता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उपरोक्त चिकित्सा केन्द्र में एक्स-रे मशीन स्थापित एवं महिला चिकित्सा एवं नर्स की पदस्थापन कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?