क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जिला-पूर्वी चम्पारण के बंजरिया, छौड़दानों एवं बनकटवा प्रखंडों में विधुत उपभोक्तोंओ की संख्या में अत्याधिक वृद्धि हुई है;2. क्या यह बात सही है कि पूर्व से लगे लगभग सभी ट्रांसफर्मर 63 K.V.A का है, और उपभोक्ता के वृद्धि होने के फलस्वरूप ट्रांसफार्मर ट्रिप कर जाती है, जिसका खमियाजा आम उपभोक्ता को उठाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार 63 K.V.A के जगह 100 K.V.A का ट्रांसफार्मर लगाने की विचार रखती है , हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?