क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगें कि-क्या बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के बंजरिया प्रखंड के रोहनिया से बुढवा के बीच नदी पर पुल नहीं होने के कारण आम जनता को आवागमन एवं परिवहन में असुविधा होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?