क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि विधान सभा क्षेत्र नरकटिया, (जिला -पूर्वी चम्पारण) अंतर्गत छौड़ादानो एवं बनकटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो सुदूर ग्रामीण इलाका एवं नेपाल सीमा पर अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि ग्रामीण इलाका एवं नेपाल सीमा पर अवस्थित होने के कारण मरीजों को केन्द्र पर पहुँचने में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त चिकित्सा केंद्र में एक मोबाईल वैन(गाड़ी) उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?