Back to Legislative Questions Repository
Q.No 859Starred Question Listed

अंचलाधिकारी की पदस्थापना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 12 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत नगर अंचल गया जी का कार्य क्षेत्र 33 हल्का में है, जिसमें 16 ग्राम पंचायत एवं 17 शहरी क्षेत्र है, परंतु उक्त अंचल में एक ही अंचलाधिकारी की पदस्थापना रहने से अत्यधिक कार्य भार रहने के कारण दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं जमीन से संबंधित हजारों मामले लंबित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अंचल को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बाँटकर दो अंचलाधिकारी की पदस्थापन होने से जमीन संबंधी लंबित हजारों मामले का निपटारा त्वरित गति से होगा, जिससे आमजन लाभान्वित होंगे;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक जनहित में गया सदर अंचल को दो क्षेत्र में बाँटकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक अतिरिक्त अंचल कार्यालय की स्थापना कर अंचलाधिकारी की पदस्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
12 फरवरी 2026
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
MANORAMA DEVI (232)
MANORAMA DEVI (232)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Belagnj-Gaya (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Ganeshchak Post-Itwan Police Station-Mohanpur District-Gaya