क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के डेहरी डालमिया नगर शाहाबाद का प्रमुख शहर है, जो सोन नदी एवं नहरों के बीच स्थित होने के बावजूद खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण जल जमाव की विकराल समस्या से जूझता रहता है ;2. क्या यह बात सही है कि नालियों में प्लास्टिक आदि कचरा भरे रहने एवं अवैध अतिक्रमण और सुनियोजित जल निकासी योजना के अभाव के कारण विशेष कर बरसात के मौसम में वहां के नागरिकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है ;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार डेहरी डालमिया नगर के हितार्थ सुनियोजित जल निकासी योजना को कब तक क्रियान्वित करने का विचार रखती है. नहीं तो क्यों?