क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगं कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लौरिया स्थित साहुजैन (+2) विद्यालय की जमीन अतिक्रमित होने के कारण बच्चों के समुचित पठन-पाठन व खेलकूद में कठिनाई हो रही है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय की तमाम जमीन की पैमाइश कराते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?