क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया प्रखंड के रामपुर, खजुरिया एवं रामपुरवा गाँव में श्रीमती लखपतिया देवी एवं मुनिरखी देवी के फूस के घर दिनांक 21.02.2021 को आगलगी में जल गयी, जिसके कारण लोग खुले आकाश के नीचे रहने को विवश हैं, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त लोगों को आवास उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?