क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1- क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला के सिकटा अंचल अंतर्गत ग्राम मुजौना में खात सं0 228 खसरा सं0 305 पर बने ब्रह्म स्थान की जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है;2- क्या यह बात सही है कि अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नरकटियागंज द्वारा वाद सं0 501110119121701771 एवं प्रथम अपीलीय प्राधिकारी, बेतिया द्वारा वाद सं0 4011108198 के तहत वर्ष 2018 ई, में उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया था, परन्तु अब तक उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो,सरकार कब तक उक्त ब्रह्म स्थान की जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?