क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के फुलवारी शरीफ प्रखण्डान्तर्गत ग्राम हुल्लुकपुर स्थित पथ जो एन0 एच0 (पटना-गया-डोभी) को जोड़ती है, में विद्युत पोल गड़ा हुआ है लेकिन उसमें विद्युत तार नहीं लगा हुआ है, जिस कारण उक्त क्षेत्र में रहने वाले निवासी को हुल्लुकपुर मेन रोड से तार लगाकर घर में बिजली जलाना पड़ रहा है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त पथ में स्थित पोल तक तार लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?