क्या मंत्राी, उर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत विद्युतीय मामलों में दोषी पाये जाने वाले उपभोक्ताओं की सुनवाई मुजफ्फरपुर में होती है;2. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण बेतिया से मुजफ्फरपुर की दूरी 125 किमी से ज्यादा है;3. क्या यह बात सही है कि योगापट्टी एवं लौरिया के बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारजनों को विद्युतीय मामलों के सुनवाई के लिए मुजफ्फरपुर आना-जाना काफी कठिन कार्य है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त क्षेत्र के विद्युतीय मामलों की सुनवाई के लिए बेतिया में कोर्ट की व्यवस्था करने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?