क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के डेहरी क्षेत्रफल की दृष्टि से 11वां और जनसंख्या की दृष्टि से 18वां सबसे बड़ा शहर है(3.5 लाख) ;2. क्या यह बात सही है कि डेहरी में पहले से ही अनेक जिला और प्रमंडल स्तरीय कार्यालय जैसे डीआईजी कार्यालय, श्रम विभाग, सिचाई विभाग,सीआईडी कार्यालय,रजिस्ट्री कार्यालय,पथ निर्माण विभाग आदि मौजूद हैं;3. क्या यह बात सही है कि प्रस्तावित जिला डेहरी के अंतर्गत 8 प्रखंडों (नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, डेहरी,अकोढ़ीगोला,राजपुर, नासरीगंज और काराकाट-कुल क्षेत्रफल 1576 वर्ग किमोमीटर) को चयनित किया गया है, जो कि एक दूसरे से सामाजिक और व्यापारिक रूप से जुड़े हुए है ;4. यदि उपर्युक्त्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक डेहरी को जिला का दर्जा देने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?