क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य के जहानाबाद जिलांतर्गत घोसी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान थाना क्षेत्रों का भौगोलिक विस्तार तथा जनसंख्या घनत्व अधिक होने के कारण पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी पहुँच बाधित हो रही है, जिससे अपराध नियंत्रण एवं जन-सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार शादिपुर एवं बरामा में पुलिस पिकेट की स्थापना करने पर विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?