क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत योगापटटी को पुलिस अनुमंडल बनाया गया है, जबकि पुलिस अनुमंडल का अपना भवन नहीं है ;2.क्या यह बात सही है कि उक्त पुलिस अनुमंडल का भवन के अभाव में उक्त पुलिस अनुमंडल बेतिया में जैसे तैसे चलाया जा रहा है और शनीचरी ओ० पी ० की एक एकड़ भूमि एनएच 727 पर उपलब्ध है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार शनीचरी ओ० पी ० के उक्त उपलब्ध खाली भूखंड पर योगापट्टी पुलिस अनुमंडल का भवन निर्माण करवाने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?